सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुआ। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में आयोजित इस प्रतियोगिता में हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल औरखेलो इंडिया के अंतर्गत टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी l क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर की अगुआई में पहले दिन हॉकी और टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। उद्घाटन विधायक विनोद सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन नारायण सिंह की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन विभिन्न खेलों के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें वॉलीबाल से कशिश प्रिया, हैंडबाल से सुमित गौड़, हॉकी से दानिश रहमान, फुटबॉल से प्रियांशी पाल, कुश्ती से ...