सुल्तानपुर, नवम्बर 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। बीजेपी जिला मुख्यालयपर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में हर दिन दोपहर 11 बजे से तीन बजे तक जनसुनवाई का क्रम जारी है। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी के नेतृत्व में भाजपा जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी,जिला मंत्री आशीष सिंह रानू एवं पिछड़ावर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री वीरेंद्र भार्गव जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने लोगों का आह्वान किया कि वह अपनी शिकायतें लिखित प्रार्थना पत्र में लेकर किसी भी दिवस आए। किसी भी पीड़ित को निराश नहीं होने देंगे.सभी समस्याओं का निस्तारण जनप्रतिनिधियों व सीधे प्रशासन से वार्ता कर कराया जाएगा। इस दौरान लोगों की पुलिस,बिजली व राजस्व आदि से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की गई। और सम...