सुल्तानपुर, जुलाई 3 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कांग्रेस हाईकमान की ओर से जिला कांग्रेस कमेटी की सूची को अनुमोदन के बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जिला कांग्रेस कमेटी के 76 सदस्यीय भारी भरकम टीम गुरुवार को घोषित कर दी है। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की सूची अनुमोदित किए जाने के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अभिषेक सिंह राणा ने सूची को मीडिया को जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि नई जिला कांग्रेस कमेटी में सभी वर्गों को तरजीह दी गई है। महलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। कई पुराने चेहरे कमेटी से बाहर हो गए हैं। अधिकतर नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी में पहले कोषाध्यक्ष रहे योगेश सिंह के स्थान पर नए कोषाध्यक्ष अरुण त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरशद पवार समेत 10 को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। आवे...