सुल्तानपुर, जून 23 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस के प्रखर नेता स्वर्गीय संजय गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने स्व.संजय गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात उनके कृतित्व को याद किया गया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि संजय गांधी लोकप्रिय होने के साथ साथ गांधी-नेहरू परिवार की राजनीतिक विरासत के उत्तराधिकारी थे। उन्होंने कहाकि स्व.संजय गाधी बचपन से ही संघर्षशील रहे। राजनीतिक क्षेत्र में अपना बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए वे युवाओं के हमेशा से ही प्ररेणाश्रोत रहे। वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता सलाहुद्दीन हाशमी ने कहाकि स्व.संजय गांधी उस युवाओं के दिलों की धड़कन होने के साथ अच्छे रा...