सुल्तानपुर, मई 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर 23 मई की रात लगभग दस बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें लोकनाथपुर बालचंदपट्टी के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक अरविंद कुमार(21) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अरविंद कुमार अम्बेडकर नगर जिले के बेवाना (कुटिवा) गांव का निवासी था और साइकिल से अपने नाना के घर सरैया जा रहा था। सूचना मिलने पर दोस्तपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पिता हनुमान प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.