सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर। जिले में उचितदर विक्रेताओं को राशन वितरण का निर्धारित शुल्क कई माह से नही मिला है। पिछले चार माह का लगभग दो करोड़ रुपए राशन वितरण के लिए मिलने वाला शुल्क बकाया है। जिसका कारण पूर्ति विभाग कार्यालय के माध्यम से समय पर बिल नही तैयार करना बताया जा रहा है। इतना ही नही एमडीएम का राशन उठान करने का शुल्क शिक्षा विभाग की ओर से विभाग को मुहैया करा दिया जाता है, लेकिन उचितदर विक्रेताओं को चार साल से नही मिला है। राशन वितरण का कमीशन उचितदर विक्रेताओं को समय पर नही मिलने से राशन की दुकान का किराया व भाड़ा हर माह देना मुश्किल हो रहा है। उचितदर विक्रेताओं की ओर से पूर्ति विभाग के अधिकारी को ज्ञापन भी दिया जा चुका है। लेकिन विभागीय अधिकारी की ओर से रुचि नही ली जा रही है। नया साल लगने के बाद पार्टी करने में लगे है। जिससे...