सुल्तानपुर, सितम्बर 27 -- सुलतानपुर, संवाददाता। सेवा पखवाड़ा व नेक्स्ट जेन जीएसटीअभियानों के बीच अब भाजपा 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक तीन माह का आत्मनिर्भर भारत-संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पार्टी स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए आमजन को जागरूक करेगी। भाजपा जिला कार्यालय पर शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी मीना चौबे ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत अभियान का हिस्सा है। यह विकसित भारत की आधारशिला को सुदृढ़ करने का अभियान है। भारत को अब किसी देश पर निर्भर रहना मंजूर नहीं। उन्होंने विस्तार से अभियान की जानकारी दी। कहा स्वदेशी उत्पादों को बेचने व अपनाने के लिए जागरुकता फैलाई जाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने प्रस्तावना रखते हुए सभी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.