सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शहर के अमहट व करौंदिया में ओवरब्रिज के नीचे अवैध टैक्सी स्टैण्ड पर बुधवार को पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान सात वाहनों को सीज करके बंद किया गया। वहीं छह वाहनों पर चालान की कार्रवाई की गई। सीओ यातायात सुनील कुमार व एआरटीओ प्रवर्तन भूपेश कुमार गुप्ता ने नए रंगरुटों व यातायात पुलिस फोर्स के साथ लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित अमहट व नगर के अंदर करौंदिया ओवरब्रिज के नीचे बने अवैध टैक्सी स्टैण्ड पर छापेमारी की। इस दौरान अफसरों की टीम ने सात वाहनों को सीज करके बंद कर दिया। इसके साथ ही छह वाहनों को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर चालान कर दिया। इस दौरान यातायात निरीक्षक राम निरंजन, टीएसआई परवेज आलम, काजी हुजूर आलम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...