सुल्तानपुर, मार्च 10 -- लंभुआ। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।लंभुआ कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक युवती का पिता रविवार शाम वह अपनी छत पर बैठकर भोजन कर रहे थे। तभी कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौली निवासी विवेक गुप्ता उसे बहला फुसला कर भगा ले गया। कोतवाली प्रभारी अखंड देव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.