सुल्तानपुर, मार्च 5 -- सुलतानपुर। लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय गिरफ्तारी वारंट पर बुधवार को एमपी -एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की कोर्ट में हाजिर हुए। बीमारी की हालत में कई घण्टे तक कोर्ट में बैठाए गए। उन्होंने आरोपों से इंकार करते हुए बयान दर्ज कराया। बचाव पक्ष के वकील संतोष पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट ने वारंट रिकॉल कर पूर्व विधायक का बयान दर्ज किया। इससे पूर्व मामले के अन्य आरोपियों ने बीते सप्ताह बयान दर्ज कराया था। संतोष पांडेय और उनके दर्जन भर साथियों पर फरवरी 2022 विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रहे वीडीओ संदीप सिंह ने कोतवाली देहात थाने में आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अभियोजन पक्ष का साक्ष्य समाप्त होने के बाद कई पेशियों से सुनवाई लम्बित हो रही थी। कोर्ट ने सफाई साक्ष्य के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.