सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। धम्मौर थाना क्षेत्र के भाईं में लेखपाल के सरकारी कामकाज में बाधा ,धमकी व गाली गलौज के नौ साल पुराने मामले में अन्तिम सुनवाई जारी है। शासकीय अधिवक्ता के मुताबिक एडीएम के आदेश पर भूमि की पैमाइश करने गए भाईं के तत्कालीन लेखपाल विजय कुमार सिंह ने पूर्व विधायक सफदर रजा के खिलाफ 18 सितंबर 2014 को धम्मौर थाने में सरकारी कामकाज में बाधा ,धमकी, व गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.