सुल्तानपुर, अप्रैल 26 -- सुलतानपुर। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने पति समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश नगर कोतवाल की दिया है। कोतवाली नगर के करौंदिया निवासी सुरेश कुमार मिश्रा की पुत्री मोनिका का विवाह सुमित मिश्रा के साथ 10 दिसंबर 2017 को हुआ था। मोनिका ने आरोप लगाया कि विवाह में मिले दहेज से ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग कर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर 16 दिसम्बर 2023 को स्त्री धन छीनकर तथा मारपीट कर पति ने उसके मायके मोहल्ला करौदिया में लाकर छोड़ दिया। अम्बेदकर नगर जिले के आशापार निवासी पति सुमित मिश्रा, ससुर सुरेश कुमार मिश्र और सास कलावती पर कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.