सुल्तानपुर, मार्च 25 -- जयसिंहपुर,संवाददाता मंगलवार को अपनी रिश्तेदार के यहां जा रही मां-बेटी सड़क हादसे में घायल हो गईं। दोनों को बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल ले जाया गया वहां से एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने अम्बेडकर नगर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अम्बेडकरनगर के महमदपुर चपरा गांव निवासी संगीता(42) पत्नी रामबहादुर अपनी बेटी रेशू (20) के साथ जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के कटराचुंघुपुर अपनी रिश्तेदार के यहां जाने को निकली थी। दोनों सवारी गाड़ी से बिरसिंहपुर बाजार पहुंची। वहां से कुलदीप के साथ बाइक पर बैठकर कटरा चुंघूपुर को जा रही थीं। बिरसिंहपुर बाजार के समीप अचानक कुलदीप की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में बाइक पर सवार मां बेटी दोनों घायल हो गईं। दोनों को सौ बेड अस्पताल भेजवाया गया। चिकित्सक डा. प्रिंस मोदी ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.