सुल्तानपुर, फरवरी 21 -- सुलतानपुर। अमेठी के गुंगवाछ मौजा में ढाई साल पूर्व चार लोगों की सनसनीखेज हत्याकांड में शुक्रवार को गवाह राजकुमार यादव से जिरह नहीं हो पाई। वकीलों की हड़ताल के कारण एडीजे एकता वर्मा ने अगली सुनवाई 27 फरवरी को नियत की है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ निवासी पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व नइका की चुनावी रंजिश में 15 मार्च 2022 को हत्या कर दी गई थी जिसका मुकदमा विचाराधीन है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.