सुल्तानपुर, मार्च 21 -- मोतिगरपुर , संवाददाता जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के खडसरा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सृष्टि पत्नी धर्मेंद्र कुमार के छप्पर के मकान में आग लग गई। हवा के कारण आग में पड़ोस के नीलम पत्नी उदयराज, पूनम पत्नी श्रवण और शीला पत्नी रुदल के छप्पर के मकान भी चपेट में आ गए। आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, आग को पूरी तरह बुझाया। इस घटना में चार परिवारों के मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम जयसिंहपुर वैशाली चोपड़ा व तहसीलदार मयंक मिश्र मौके पर पहुंचे,स्थिति का जायजा लिया। कोटेदार को आग से बेघर परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के साथ ही हल्का लेखपाल लाल बहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.