सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर,संवाददाता। कटका क्लब ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को सौंपा। क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्र ने बताया कि कटका खानपुर बाजार में अंधेरे की समस्या के चलते राहगीरों को भारी परेशानी होती है, इसलिए वहां स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई है। इसके अलावा, जिले में कार्य क्षेत्र से अनुपस्थित सफाई कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी स्थान पर तैनात करने की अपील की गई है ताकि स्वच्छता व्यवस्था बेहतर हो सके। संस्था के आईटी सेल प्रभारी बृजेंद्र मिश्र ने बताया कि आवास योजना के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर प्रधान और सेक्रेटरी की मिली भगत से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। प्रशासन से इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। संस्था के क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष वीर विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.