सुल्तानपुर, मार्च 12 -- गोसाईंगंज,संवाददाता कटका क्लब के तत्वावधान में सैदपुर स्थित विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को शाकाहार अपनाने और विलुप्त होती गौरैया के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रधान योगेश निषाद ने कहा कि गौरैया की घटती संख्या पर्यावरण असंतुलन का संकेत है। बढ़ता प्रदूषण और मोबाइल टावरों से निकलने वाला रेडिएशन इनके अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने लोगों से आंगन, खिड़कियों और घर की बाहरी दीवारों पर दाना-पानी रखने का आग्रह किया। संस्था अध्यक्ष सौरभ मिश्र विनम्र ने कहा कि भारतीय समाज में खान-पान की आदतों में बड़ा बदलाव आया है। शाकाहार छोड़कर मांसाहार अपनाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है,इससे न केवल स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है बल्कि पर्यावरण पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.