सुल्तानपुर, अप्रैल 7 -- सुलतानपुर। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताजनपद के 26 मण्डलों में बूथ स्तर पर 'एक राष्ट्र एक चुनाव 'की आवश्यकता और महत्व के विषय में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में मोर्चा के कार्यकर्ता एक तरफ बूथों पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। दूसरी ओर आगामी चुनावों की व्यूह रचना तैयार कर रहें हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता पांच विधान सभाओं में बाइक रैली से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का विधिवत प्रचार प्रसार कर रही है। महत्वपूर्ण अभियानों की कमान खुद युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने संभाल रखी है। वह लगातार मण्डल और विधान सभाओं के कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.