प्रयागराज, जुलाई 21 -- साहित्यिक संस्था गुफ्तगू ने अपने 24वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर बाल भारती स्कूल के सभागार में 'डॉक्टरों को समर्पित एक शाम कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र ने कहा कि मेरा जब भी डॉक्टरों से संपर्क हुआ, लगा यह वर्ग बहुत ही सुलझा हुआ है। कितनी भी अधिक भीड़ हो या कितनी बड़ी बीमारी हो, मैंने डॉक्टरों को उलझते हुए नहीं देखा। अध्यक्षता करते हुए न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने कहा कि डॉक्टरों में साहित्य का बोध होना बहुत ही अनुकरणीय है। समारोह में डॉ. प्रकाश खेतान, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. पंकज त्रिपाठी, डॉ. सीएम पांडेय व डॉ. एससी गुप्त सहित कई डॉक्टरों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अहमद गाजी ने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संचालन मनमोहन सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.