रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। रामपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर तो बना लेकिन, कूड़े को री-साइकिल नहीं किया जा सका। ऐसे में शहर के एक ओर आग से सुलगते कूड़े के बीच सांस लेना दुश्वार है, वहीं दूसरी ओर कूड़े के पहाड़ों से उठती दुर्गंध से हर कोई परेशान है। रामपुर में शहर के पूरब में बमनपुरी स्टेडियम है, जहां कूड़े के ढेर लगते हैं। यहां आए दिन आग लगा दी जाती है, जिससे हवा दमघोंटू हो जाती है। वहीं, दक्षिण में प्रानपुर रोड साइड में कूड़े के पहाड़ से दुर्गंध उठती है। शहर में हजरतपुर में कूड़े के निस्तारण के लिए एमआरएफ सेंटर बनाए लेकिन, बेमकसद साबित हुआ। यहां कूड़े के पहाड़ आबादी के साथ ही स्कूल में पढ़ने वाले 350 बच्चों के लिए नासूर बनते जा रहे हैं। एक दशक पहले जिस सोच के साथ एमआरएफ सेंटर की नींव रखी गई थी, वह अब ध्वस्त होती दिख रही है। ...