अयोध्या, दिसम्बर 11 -- अयोध्या। अवध इण्टरनेशनल स्कूल में श्रीहरि नरायन सिंह स्मारक अंतरविद्यालयी संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार ने विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी चक्रपाणी त्रिपाठी, स्कूल के संरक्षक अतुल कुमार सिंह एवं अध्यक्ष शान्तनु सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरान्त दीप प्रज्वलन कर किया। प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। सुर और साज के संगम पर लय एवं ताल रुपी गंगा प्रवाहित हुई तो लोगों ने खूब डुबकी लगायी। दो वर्गों में एकल भजन एवं लोक नृत्य में छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एकल भजन में भवदीय पब्लिक स्कूल ने प्रथम, अवध इण्टरनेशनल स्कूल ने द्वितीय एवं उदया पब्लिक स्कूल व अयोध्या अकादमी ने सामूहिक रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।...