गोरखपुर, जनवरी 30 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बाल बुजुर्ग में सुर्ती मांगने को लेकर हुए विवाद में दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी चौरीचौरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष की सुमित्रा देवी पत्नी रामजीत ने अपनी तहरीर में कहा है कि 28 जनवरी की शाम को मेरे पड़ोसी सुनील पुत्र हरी से भुल्लन के आटा चक्की के सामने गांव के बंगाली पुत्र भिखारी के साले मिले और सुर्ती मांगने को लेकर बंगाली और सुक्खू के साले सुनील को गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए मारने पीटने लगे। शोर सुनकर जब वह और घर के अन्य लोग बीच बचाव को पहुंचे तो बंगाली, सुक्खू और उनके साले पंतारी व अन्य लोग लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.