नई दिल्ली, मार्च 22 -- आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। बेंगलुरु की कप्तानी इस बार रजत पाटीदार करते हुए नजर आएंगे, जबकि कोलकाता ने रहाणे को इस सीजन के लिए टीम का कप्तान चुना है। कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वह केकेआर के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बनने के काफी करीब है। विराट कोहली से पहले रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली के पास सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ने काम मौका है। ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले में विराट कोहली पांच रन बनाते ही रैना से आगे निकल जाएंगे। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सबसे ज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.