मुरादाबाद, जून 22 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने उत्तराखंड के कलाखेड़ा निवासी सुरेश उर्फ खलील को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने केस दर्ज कराया था। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। करीब छह माह पूर्व वह एक महिला के साथ शुगर की दवा लेने उत्तराखंड के बाजपुर गई थी। बाजपुर में उसे अनीता नाम की महिला मिली और उससे फोन पर बातचीत शुरू कर दी थी। करीब छह माह पहले अनीता ने कॉल की और बताया कि वह एक लड़के को उसके पास घी लेकर भेज रही है। एक दिन महिला के मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे बाजपुर से अनीता ने भेजा है और रेलवे स्टेशन पर खड़ा है। इसके बाद महिला आरोपी से मिलने...