मुरादाबाद, जून 15 -- आर्य समाज में वार्षिक चुनाव में सुरेश चौहान को पुनः प्रधान बने वहीं अमित कुमार पप्पन मंत्री बने। वहीं उप मंत्री राजेंद्र सिंह मोढी और विक्रम सिंह आर्य चुने गए। आर्य समाज बंधुओ ने सभी पदाधिकारियो का स्वागत किया। आर्य समाज कांठ में सुख, शांति और समृद्धि के लिए हवन का आयोजन किया गया, जिसमें सभी आर्य बंधुओ ने यज्ञ पुरोहित नेपाल आर्य के सानिध्य में हवन में आहुति देकर शांति की कामना की। इसके बाद वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया के तहत सुरेश चौहान को आर्य समाज कांठ का पुनः प्रधान , राजीव शर्मा और राजेंद्र सिंह टांडा उप प्रधान, मंत्री अमित कुमार पप्पन, उप मंत्री राजेंद्र सिंह मोढी और विक्रम सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता ,आय व्यय निरीक्षक भूपेंद्र सिंह चौहान , आर्य वीर दल चमन सिंह आर्य, पुस्तकालय अध्यक्ष महेंद्र सिंह को बनाया ग...