बक्सर, फरवरी 20 -- चौसा, एक संवाददाता। प्रखण्ड मुख्यालय के यादव मोड़ के पास स्थित एक काॅलेज के परिसर में शुक्रवार को जनता दल यूनाइटेड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार प्रखण्ड अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कराया गया। इसमे प्रखण्ड अध्यक्ष के चुनाव के लिए वशिष्ठ राजभर निर्वाची पदाधिकारी और पर्यवेक्षक विनोद ठाकुर और नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए मो. मुस्तफा चुनाव अधिकारी और राजेश कुशवाहा को बतौर पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे। इसमे सुरेश चौहान निर्विरोध रुप से एक बार फिर प्रखण्ड अध्यक्ष चुने गए। वहीं राम बाबू प्रसाद को भी निर्विरोध रुप से नगर पंचायत अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इन दोनों पदों पर सर्वसम्मति से मनोनयन के बाद सभी पार्टी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त कर माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी। ...