सहारनपुर, सितम्बर 6 -- नगर विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निगमों में तैनात मुख्य अभियंताओं के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। शासन के विशेष सचिव उदय भानु त्रिपाठी द्वारा जारी पत्र के अनुसार नगर निगम सहारनपुर में मुख्य अभियंता (निर्माण) भूपेश कुमार सिंह (बी.के. सिंह) का स्थानांतरण कर उन्हें नगर निगम अलीगढ़ भेजा गया है। वहीं नगर निगम अलीगढ़ में मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर कार्यरत सुरेश चन्द्र को स्थानांतरित कर नगर निगम सहारनपुर में मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर तैनात किया गया है। शासनादेश के मुताबिक दोनों अधिकारियों को अपनी-अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन एवं नगर निकाय निदेशालय, लखनऊ को अविलम्ब उपलब्ध करानी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.