गुमला, जून 22 -- गुमला, प्रतिनिधि। क्षत्रिय महासंघ के गुमला इकाई के संगठनात्मक विस्तार व कार्यकारिणी समिति के गठन के साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र सौंपा गया। रविवार को जिला मुख्यालय के वीर कुंवर सिंह स्मृति भवन के प्रशाल में सुरेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित महासंघ की बैठक में सर्वसम्मति से सत्र 2025-28 के लिए नयी कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। मुख्य संरक्षक के रूप में लाल केशव नाथ शाहदेव के साथ संरक्षक मंडली में विजय बहादुर सिंह,गणपति सिंह,राधेश्याम सिंह,जगदीश सिंह,सूरजदेव सिंह,जगनारायण सिंह व रविंद्र सिंह को जगह दी गयी। वहीं विशेष आंमत्रित सदस्यों में यशवंत सिंह,नवीन सिंह,सुनील सिंह,मुन्ना सिंह,संजय सिंह,सकलदीप सिंह,नंदकिशोर सिंह,अनिल सिंह,संजीव सिंह व योगेंद्र सिंह को शामिल किया गया। सुरेश सिंह अध्यक्ष व शांतनु सिंह सचिव के ...