रांची, फरवरी 23 -- रांची। सुरेश्वर महादेव मंदिर, चुटिया में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशेष अनुष्ठान होंगे। इसकी तैयारी चल रही है। आयोजन समिति के सदस्य से लेकर स्थानीय श्रद्धालु महोत्सव मनाने के लिए खासे उत्साहित हैं। इसी क्रम में सोमवार को पूरे विधि विधान के साथ शिव-पार्वती की विवाह से पहले हल्दी की रस्म होगी। शिव बारात आयोजन समिति, सुरेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष दिलीप साहु ने बताया कि अपाह्न 3 बजे हल्दी रस्म के बाद 25 फरवरी को मेंहदी का आयोजन होगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन बारात सुरेश्वर महादेव मंदिर से श्रीराम मंदिर, अपर बाजार और चुटिया के लिए प्रस्थान करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.