रांची, फरवरी 14 -- रांची। सुरेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को श्रद्धापूर्वक बाबा भोलेनाथ को मेहंदी चढ़ाने का अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने बाबा को मेहंदी समर्पित की और अपने हाथों में भी रचाई। जय माता दी जागरण मंडली के कलाकारों-अजय गुप्ता, आकाश और रीना के भजनों पर भक्त भक्तिभाव में झूम उठे। मंदिर समिति के सुरेश साहू व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। आज शाम भव्य शिवबारात निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.