रांची, फरवरी 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। सुरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में मंदिर समिति की बैठक शनिवार को हुई। इसमें 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पूजा के आयोजन का निर्णय लिया गया। बताया गया कि इस दिन शिव बरात सुरेश्वर महादेव मंदिर से निकल कर चुटिया स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर जाएगी। वहां अन्य अनुष्ठान होंगे। मौके पर सुरेश्वर महादेव मंदिर शिव बरात आयोजन समिति का गठन किया गया। मुख्य संरक्षक सुरेश साहू, अध्यक्ष दिलीप साहू, महासचिव संतोष कुमार को बनाया गया। कार्यकारी अध्यक्ष ऋतिक राज, विक्रम साहू को बनाया गया। साथ ही संरक्षक सह झांकी प्रभारी गुजा तिर्की, संरक्षक मनपुरन नायक, मुकेश केशरी, मुकेश मुक्ता, कृष्णा साहू, रंजीत राम, छत्रधारी महतो, हीरा प्रसाद, रामशरण तिर्की, राकेश कुमार, नंदू ठाकुर, सांवरमल अग्रवाल को नियुक्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान क...