संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- संतकबीरनगर। खलीलाबाद विकास खण्ड के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बेल पोखरी में भाजपा नेता एवं प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद द्वारा अमर शहीद स्वर्गीय सुरेंद्र यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी पत्नी श्रीमती फूलमती देवी को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान नित्यानंद ने कहा कि शहीद श्री सुरेन्द्र यादव का त्याग एवं बलिदान सदियों तक याद किया जाएगा। उन्होंने बार्डर पर रहकर देश की सेवा की थी। यह हम लोगो के लिए फख्र का विषय है। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र शुक्ल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजन राव, भाजपा सेक्टर अध्यक्ष गण क्रमशः राम वृक्ष अग्रहरी, उपाध्यक्ष राम तेज, रंगीलाल चौधरी, राजमन चौधरी, राकेश सिंह, संदीप सिंह, सतेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक श्री धनुष धारी यादव व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.