रांची, नवम्बर 26 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के हेरिटेज क्लब ने संविधान दिवस पर कई गतिविधियां आयोजित कीं, जिसके द्वारा सभी विद्यार्थियों में एकता, न्याय और आजादी के मूल्यों को मजबूत किया गया। शुरुआत प्रस्तावना पढ़ने से हुई। प्रस्तावना की ड्राफ्टिंग पर एक स्किट पेश किया और चित्रांकन प्रतियोगिता में छात्रों ने हिस्सा लिया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने कहा कि इन गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य हमारे संविधान के लिए गहरा सम्मान पैदा करना और अगली पीढ़ी को जानकारी रखने वाले, जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.