रांची, फरवरी 2 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में कला और शिल्प प्रदर्शनी के साथ अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जूनियर विंग के छात्रों ने विविध और सुंदर कलाकृतियों को प्रदर्शित किया। इसमें वॉल हैंगिंग, बुकमार्क, जूट शिल्प, टोकरियां, पेपर आर्ट, वेस्ट से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित किया गया। अभिभावकों ने भी इसका अवलोकन किया। प्राचार्या समिता सिन्हा के नवीन विचारों के लिए सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...