रांची, जुलाई 12 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के इको क्लब ने वन महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। छात्रों में पर्यावरण जागरुकता और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। स्कूल ने रांची सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के पौधरोपण अभियान में भी भाग लिया, जहां प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। स्कूल की प्राचार्या समिता सिन्हा ने इको क्लब के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्साह और प्रतिबद्धता के लिए हमें अपने छात्रों पर गर्व है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...