रांची, फरवरी 7 -- रांची। सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल में कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्या समिता सिन्हा ने छात्रों को कड़ी मेहनत और दृढ़ता का संदेश देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ तनावमुक्त होकर परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को स्कूल की नैतिकता और गौरव बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...