औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- नवीनगर प्रखंड के सुरार गांव में दुर्गा पूजा के अवसर पर सोमवार को देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिन में मां दुर्गा का पट खोला गया और रात्रि में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ। पट का उद्घाटन पैक्स अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह, समाजसेवी मृत्युंजय यादव और मुखिया अरुण राम ने संयुक्त रूप से किया। पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात्रि में आयोजित देवी जागरण का उद्घाटन राजद विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू, भाजपा नेता त्रिविक्रम नारायण सिंह, पूर्व मुखिया लाल गोविंद सिंह, ललन पासवान, विनोद साव, भोला यादव और निखिल कुमार ने फीता काटकर किया। समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि संचालन सचिव धनंजय कुमार सिंह ने किया। जागरण में भोजपुरी गायिका तान्या मौआर, सलोनी सुहानी, म...