देहरादून, अप्रैल 2 -- सुराज सेवा दल ने उत्तराखंड के नौकरशाही की मनमानी का विरोध किया है। दल ने लैंसडाउन चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कावेरी जोशी ने कहा कि सांसद त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा में अवैध खनन का मुद्दा उठाते हुए अवैध खनन पर लगाम लगाने की बात कही, जो कि नौकरशाही को नागवार गुजर रही है। अब लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए सरकार को ज्ञापन देकर कारवाई का दबाव बना रहे हैं। कहा कि ऐसे अधिकारियों की संपत्ति की सीबीआई जांच होनी चाहिए। कहा कि यदि राजस्व की बात की जाए तो जितना अवैध खनन हुआ है, उसका 25 फीसदी भी राजस्व नहीं वसूला गया और वसूली की नई परंपरा अपनाते हुए बाहर से माफिया को लाकर वसूली की जा रही है। यदि जल्द अवैध खनन पर रोक नहीं लगी तो दल बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर कावेरी जोशी, पूजा नेगी, दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.