हरदोई, मई 6 -- हरदोई, संवाददाता। जिले के सुरसा ब्लॉक क्षेत्र में 68 ग्राम पंचायतें हैं। यहां पर आधे से ज्यादा 40 ग्राम पंचायतों में तो सिर्फ महिलाएं ही ग्राम प्रधान हैं। लेकिन यहां अधिकतर प्रधानी महिलाओं की जगह इनके घर के सदस्य चला रहे हैं। इन ग्राम पंचायतों में चुनी गई प्रधान महिला सचिवालय तक में बैठकर किसी भी आम जनमानस की शिकायत सुनते हुए भी नहीं दिखती हैं। साथ ही चाहें ब्लॉक स्तर में कोई कार्य हो या सचिवालय पर जन समस्याएं सुनते हुए भी उनके घर के सदस्य पति, देवर, पुत्र ही देखें जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि विकास कार्य कराने में पुरुषों से अधिक भरोसेमंद महिलाएं होती हैं। इसलिए लोगों ने महिलाओं को अधिक संख्या में ग्राम प्रधान चुना है। जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह का कहना है कि महिला प्रधान जागरूक हों। अपने अधिकार पहचानें औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.