हरदोई, फरवरी 21 -- हरदोई। शनिवार को सीडीओ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत सुरसा विकास खंड निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रशासनिक भवन में स्थापित स्थापना पटल, आवास पटल, शिकायत पटल, लेखाकार मनरेगा एवं क्षेत्र पंचायत पटल की गहनता से जांच की। शिकायत पटल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण का संक्षिप्त विवरण पंजिका में दर्ज न पाए जाने व जन सूचना से संबंधित आवेदनों की प्रविष्टि न होने पर नाराजगी जताई। पटल सहायक रमेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक भवन में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था न होने पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। स्थापना पटल के निरीक्षण में उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका, सेवा पुस्तिका, जीपीए...