पटना, मार्च 25 -- बिहार की राजधानी पटना के एशिया अस्पताल की महिला संचालिका डॉ. सुरभि राज के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि सुरभि राज को गोली किसने मारी थी। गिरफ्तार आरोपियों में सुरभि के पति एवं अस्पताल के मालिक राकेश रौशन, देवर अतुल कुमार, अस्पताल की एक महिला स्टाफ, एचआर मैनेजर और एक अन्य कर्मी शामिल है। पुलिस ने राकेश की महिला स्टाफ से अवैध संबंध और आर्थिक कारणों की वजह से सुरभि राज की हत्या की बात बताई है। सुरभि पर गोली किसने चलाई थी, यह पता करने के लिए पुलिस नार्को टेस्ट की तैयारी कर रही है। पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने मंगलवार को बताया कि अगमकुआं थाना क्षेत्र के एशिया अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. सुरभि राज की हत्या 22 मार्च को हुई थी। तीन दिन की जांच के आधार पर पुलिस ने पांच लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.