चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- टोकलो थाना क्षेत्र के सुरबड़ा पंचायत के तौयारापाट टोला मंगलपाट में गुरुवार की देर शाम करीबन साढ़े सात बजे अज्ञात लोगों ने लाठी डंडा से पीटकर एक 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर फरार हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी टोकलो पुलिस को दिया। जिसके बाद टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव दल बल के साथ देर रात्रि घटना स्थल पहुंचे और शव को बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार मंगलपाट गांव निवासी 35 वर्षीय सोमा केराई अपने घर के पास था। तभी अंधेरे का फायदा उठाते हुए अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। सर में गंभीर रूप चोट लगने के बाद उसकी मौत हो गई। इधर टोकलो पुलिस शव को चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के शीतगृह में रख दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.