मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए क्षेत्र के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज रामपुर घोगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉक्टर ऋचा पाठक द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति की लघु नाटिकाएं एवं चाचा नेहरू की जीवनी पर आधारित लोकगीत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। अंत में अंताक्षरी आदि कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...