गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय यूनानी दिवस पर क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्रीय यूनानी अधिकारी डॉ. शोएब अहमद व डॉ फैजानुउल्ला ने बताया कि राष्ट्रीय यूनानी दिवस हकीम अजमल खान की याद में मनाया जाता है। यूनानी एक बेहतरीन चिकित्सा पद्धति है। इसके इलाज का कोई दुष्प्रभाव नहीं है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को यूनानी पद्धति में विश्वास करने की जिम्मेदारी इस विधा के चिकित्सकों की है। वह मरीजों में इसका प्रचार करें। जनपद के निजी चिकित्सकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस विधा में शोध को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान शफी आजमी, डॉ. मोहम्मद अली, डॉ. हैदर अली कुरेशी, डॉ. अब्दुल हफीज, डॉ. शफीक अहमद, डॉ. शाहीन मोहम्मद, हारुन, जफरुद्दीन, इरफान अहमद, राज मोहम्मद उपस्थित रहे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.