पटना, फरवरी 9 -- सरकारी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ-साथ आपदा प्रबंधन की तालीम भी रोचक तरीके से दी जाएगी। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, सभी स्कूलों के कंप्यूटर लैब (आईसीटी लैब) में एक विशेष वज्रपात बचाव गेम इंस्टॉल किया जाएगा, जिसे खेलकर बच्चे वज्रपात से बचाव के तरीके सीखेंगे। इस गेम का मोबाइल एप भी लॉन्च किया गया है, जिसे शिक्षक और अभिभावक अपने फोन में इंस्टॉल करना होगा। यह वीडियो गेम बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकर की ओर से विकसित कराया गया है। स्कूलों के आईसीटी लैब में यह वीडियो गेम खेलाने के लिए समय सारिणी बनानी होगा। इसको लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (बीईपीसी)के राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखा है। प्रत्येक स्कूल में जल्द से जल्द कराना होगा आपदा ...