पूर्णिया, दिसम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार को जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों के विद्यालयों में विद्यार्थियों को यातायात एवं साइबर जागरुकता के बारे में बताया गया। इस दौरान यातायात नियमों के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी देकर यातायात नियमों की शत प्रतिशत पालन कर सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर ही दुर्घटना की आशंकाएं बनी रहती है। यातायात नियमों का पालन करने से कई दुर्घटना को टाला जा सकता है। इस दौरान साइबर ठग से बचने के लिए कई महत्वपूर्ण जानकारी देकर आवश्यक मार्गदर्शन किया गया। मोबाइल में एक गलती के कारण लोग साइबर ठग का शिकार हो जाते हैं। मोबाइल को लेकर सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि कोई साइबर ठग के चंगुल में फंस नहीं सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...