लखीसराय, अगस्त 22 -- बड़हिया,एक संवाददाता। गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर हर माह आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को रेफरल अस्पताल में शिविर लगाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने किया। मातृ और नवजात शिशु के मृत्यु दर को कम करने के लिए संचालित एवं राष्ट्रीय मुहिम के अंतर्गत हो रहे इस शिवर में डॉ सुधा कुमारी की मौजूदगी थी। जिनके द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंची 67 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। साथ ही उन्हें पोष्टिक अल्पाहार भी दिया गया। लैब टेक्नीशियन रतेंद्र कुमार, धरवेंद्र कुमार और आशीष आंनद द्वारा गर्भवतियों के रक्त परीक्षण, रक्त चाप, हिमोग्लोबिन, यूरिन टेस्ट, वजन आदि की जांच की गई। महिलाओं को आवश्यक खानपान के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.