जामताड़ा, फरवरी 9 -- सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर नारायणपुर में जागरूकता कार्यक्रम नारायणपुर। प्रतिनिधि नारायणपुर प्रखंड में सोमवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर ऑनलाइन ठगी से बचाव, व्हाट्सएप व सोशल मीडिया के सही उपयोग, डिजिटल गोपनीयता के महत्व तथा किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत दस्तावेज किसी से साझा नहीं करने को लेकर जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में मनोज पांडेय, रामस्वरूप साह, रंजन रजवार, ब्रिजू पोद्दार, डब्लू रजवार, शेखर सिन्हा, राजेश मंडल, नितेश पोद्दार, मिंटू मंडल, नारायण भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.