हजारीबाग, फरवरी 10 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला प्रशासन के नेतृत्व में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय पदाधिकारियों और कर्मियों को इंटरनेट के सुरक्षित, सतर्क और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना था।कार्यशाला में इंटरनेट फ्रॉड, साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल और लिंक के माध्यम से होने वाली ठगी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एआई के उचित उपयोग और डीपफेक तकनीक के बढ़ते दुरुपयोग जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने प्रशासनिक कार्यों को सरल और प्रभावी बनाया है, किंतु इसके सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.