जमशेदपुर, फरवरी 11 -- सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर समाहरणालय सभागार में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। सत्र का शुभारंभ उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने किया। इसमें डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, सामान्य नागरिक और प्रज्ञा केंद्र संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एनआईसी के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों और विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित, जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करना था। मौके पर उप विकास आयुक्त ने प्रतिभागियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की शपथ भी दिलाई। कार्यशाला में जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.